गुना नगर: सकतपुर:वाटरपार्क में नाबालिक की अश्लील फोटो खींचकर बॉयफ्रेंड के दोस्त ने कार में किया दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सकतपुर वाटर पार्क गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ कार में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक दोस्त ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें खींचीं, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं,अपराध में सहयोग करने वाले आरोपी की तलाश जारी है