आज शनिवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के दिग्घी स्थित सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय यानी एसकेएमयू के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया।प्रेस रिलीज के माध्यम से बताया गया कि SKMU स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के छात्र सुशांत टुडू ने CSIR JRF भौतिक विज्ञान परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 284 हासिल की है।