सासाराम: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोर गांव में जमीन के विवाद में दो पक्ष में मारपीट, मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने
Sasaram, Rohtas | Mar 29, 2024 सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोर गांव में खपरैल मकान को लेकर उपजे जमीनी विवाद में दो पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले हैं। इस मारपीट के घटना में एक पक्ष के दूधनाथ साह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सासाराम के ट्रामा सेंटर लाया गया है जहां घायल का इलाज चल रहा है। वहीं इस मारपीट की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।