सासाराम: फजलगंज में मकान निर्माण को लेकर मांगी गई रंगदारी, नगर थाने में चार नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sasaram, Rohtas | Mar 29, 2024 नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में मकान निर्माण के दौरान रंगदारी मांगने को लेकर राकेश सिंह ने शिवसागर थाना क्षेत्र के सिलारी गांव निवासी जितेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, धनंजय सिंह व विजेंद्र सिंह एवं पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।