खुदवां थाना क्षेत्र के भदुआ गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बजे घर में काम के दौरान एक महिला करेंट की चस्पत में आकर अचेत हो गई। जिसे आनन फानन में लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां महिला का इलाज किया गया। महिला की पहचान गांव के स्व अंबिका सिंह की पत्नी उमा देवी के रूप में की गई है।