माखन नगर: बागरातवा में गोरीशाह बाबा की दरगाह में तोड़फोड़ के मामले में जामा मस्जिद कमेटी ने कार्रवाई की मांग को लेकर सोंपा ज्ञापन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 6, 2026
सोमवार को माखन नगर जामा मस्जिद कमेटी ने माखन नगर थाने पहुंचकर यहां बागरातवा में गोरीशाह बाबा की दरगाह में हुई तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन सोंपा। ज्ञापन में बताया कि असामाजिक तत्व दरगाह परिसर में घुस आए और वहां तोड़फोड़ की।