शाहजहाँपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कल, 16 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य विवाहोत्सव को लेकर प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने ओ.सी.एफ. रामलीला मैदान पहुँचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।