सुपौल: सुपौल-सहरसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक राजेश पाठक की मौत, शिक्षा जगत में शोक
Supaul, Supaul | Jun 23, 2026 सुपौल सदर थाना क्षेत्र के कर्णपुर के समीप सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक शुभांशु शेखर पाठक उर्फ राजेश पाठक (50) की मौत हो गई। वे पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक वार्ड संख्या-4 स्थित पाठक टोला के निवासी थे और मध्य विद्यालय