कोल: जिले में अपराध पर रोक लगाने के लिए SSP का एक्शन, अवैध कार्यों की SSP से करें शिकायत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Koil, Aligarh | Jan 23, 2026 अलीगढ़ में SSP नीरज जादौन अपराध और अपराधियों पर रोक लगाने को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। अब एसएसपी ने अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर फिर एक बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिसे स्वयं एसएसपी हैंडल करेंगे। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।