फुलवरिया: राधागंज स्थित प्राचीन राधे कृष्ण मठ के महंत का निधन, नम आंखों से विदाई, मंदिर परिसर में दी समाधि
फुलवरिया प्रखंड के राधागंज स्थित प्राचीन राधे कृष्ण मठ के महंत परमदास जी महाराज का निधन हृदय गती रुकने से हो गया। सोमवार की सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में पूरे विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार से पूर्व साधु संतों द्वारा भव्य शव यात्रा निकाली गई।