दरभंगा: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चलाया एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से एग्जामिनेशन स्पेशल ट्रेन चलाया गया। यह ट्रेन मधुबनी से खुली जो दरभंगा स्टेशन होते हुए समस्तीपुर के रास्ते पाटलिपुत्रा स्टेशन तक जाएगी। इस संदर्भ में मौजूद परीक्षार्थी ने कई बातों की जानकारी बुधवार को दोपहर 2:30 बजे दी। जिसमे उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से काफी लाभ मिला।