पलिया: दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर रेंज में पर्यटकों को अपने शवों के साथ बाघिन दिखी, पर्यटक हुए रोमांचित
लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर रेंज में रविवार सुबह उस समय रोमांचक नजारा देखने को मिला, जब एक बाघिन अपने शावकों के साथ अचानक पर्यटकों के सामने आ गई। सुबह करीब 11 बजे जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघिन को आराम से सड़क पार करते और शवको के साथ जंगल की ओर जाते देख कर पर्यटक हुए रोमांचित।