मुरैना नगर: महादेव नाका में ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से हड़कंप, दमकल ने तत्परता से टाला बड़ा हादसा
मुरैना शहर के महादेव नाका क्षेत्र में आज मंगलवार रात ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जांच जारी है। कुछ देर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।