बेरमो: पुराना बीडीओ ऑफिस रेलवे फाटक 24 घंटे में 65-75 बार होती है बंद, स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
Bermo, Bokaro | May 8, 2026 बेरमो अनुमंडक क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित रेलवे फाटक 24 घंटे में 65 से 75 बार बंद किया जाता है।आज शुक्रवार समय लगभग साढ़े बारह बजे स्थानीय एवं राहगीरों ने बताया कि बार-बार फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर जाने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ता है।