कस्बे के मध्य से बहने वाली जोजरी नदी के बहाव क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण ने आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों का जीना दूभर कर दिया है। नदी में जमा प्लास्टिक कचरे के ढेरों में आग लगने से उठने वाला जहरीला धुआं पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लेता है। बाईपास रोड पुलिया से लेकर रेलवे ब्रिज तक नदी का पूरा हिस्सा पॉलीथिन व अन्य प्लास्टिक कचरे से पट गया है