हरदा: हरदा जिले में बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, फर्जी कॉल-मैसेज से उपभोक्ताओं को किया जा रहा है निशाना।
Harda, Harda | Jul 5, 2026 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। आज 5 जुलाई दोपहर 1 :30 बजे कंपनी ने कहा है कि इन दिनों फर्जी कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर लोगों को बिजली बिल जमा करने के नाम पर ठगा जा रहा है। कंपनी के अनुसार, किसी भी निजी मोबाइल नंबर से यह नहीं कहा जाता कि कुछ घंटों में बिजली काट दी जाएगी।