जमुई: सिविल ड्रेस में औचक निरीक्षण के लिए सदर अस्पताल पहुंचे DM और SP, स्वास्थ्य कर्मियों में मचा हड़कंप, बिचौलिए भी हुए सतर्क
बुधवार की रात करीब 9:00 बजे अचानक सिविल ड्रेस में ही डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल एक अल्टो कार से सदर अस्पताल पहुंच गए, दो अधिकारियों को सिविल ड्रेस में देख इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहचान भी नहीं पाए। जबतक लोग पहचान पाते, अस्पताल प्रबंधक व अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहुंचते तबतक डीएम और एसपी कुछ ही देर में सदर अस्पताल से निकल गए।