वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक रैत के पास बागडू में फेटी नमक कुहल फोरलेन के कार्य के चलते बंद हो गई है।किसानों ने बताया कि फोरलेन के काम के कारण इस कुहल को बंद कर दिया गया है।इस कारण बागडू, मछियाल,रात,झरेड आदि गांवों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है।अभी गेहूं की बिजाई का सीजन है।उन्होंने कहा रैत में ही स्थानीय विधायक का घर भी है।