बांसवाड़ा: भाजपा कार्यालय बांसवाड़ा में समरसता पखवाड़े के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन, एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मीणा ने की शिरकत
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय बांसवाड़ा मे भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी की अध्यक्षता में एवं एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायणलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य व गढ़ी विधायक कैलाशचंद्र मीणा, एससी मोर्चा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विकेश खोलिया के विशिष्ट आतिथ्य मे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।