बांसवाड़ा: हाउसिंग बोर्ड पीएचईडी कार्यालय के सरकारी इंजीनियर अशोक जांगिड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने की कार्रवाई
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बांसवाड़ा के अधीक्षण अभियंता अशोक जांगिड़ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार और रविवार को 14 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की।यह कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में करीब 11.50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जो उनकी आय से 161 प्रतिशत अधिक पाई गई है। जिसकी जानकारी ACB के एडीशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने दी।