बांसवाड़ा: जांबुडोर में पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
आंबापुरा थाना क्षेत्र के जांबुडोर गांव में रविवार सुबह 10 बजे पत्नी मायके से ससुराल नहीं आई तो परेशान होकर पति ने घर के पास लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी,रविवार शाम 4 बजे परिजनों ने बताया कि मुकेश पुत्र खातु निवासी जांबुडोर के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आंबापुरा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।