चूरू: गांव लादड़िया के पास हाईवे पर सड़क हादसे में 3 लोग घायल, राजकीय भरतिया अस्पताल में चल रहा इलाज
Churu, Churu | Jun 10, 2026 चूरू के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में गांव लादड़िया के पास हाइवे पर बुधवार को सड़क हादसे में महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक के टायर में अचानक चप्पल फंस गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और हादसे में बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया