माण्डलगढ़: इंद्रपुरा के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में घुसी बाइक, युवक की हुई मौत
इंद्रपुरा के पास शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े डंपर में बाइक घुसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तिलस्वां निवासी पूरण रैगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार पूरण अपनी इलाजरत पत्नी से मिलने बिजोलिया जा रहा था। इसी दौरान इंद्रपुरा के पास धर्मकांटे पर खड़े डंपर से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।