चाचौड़ा थाना के बीनागंज में 2 और 3 दिसंबर 2025 रात राधिका मार्ट में ₹7.10 लाख चोरी हो गई। आरोप है, फरियादी अर्पित पालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट में मात्र ₹60 हजार लिखे। नाराज व्यापारियों ने 5 दिसंबर दोपहर को बीनागंज पुलिस चौकी का घेराव धरना कर सुरक्षा पर सवाल उठाए। चाचौड़ा SDOP ने व्यापारियों से चर्चा कर जल्द कार्यवाही ओर सुरक्षा का आश्वासन दिया।