मदनपुर: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मदनपुर का मान बढ़ा, डॉ. संत प्रसाद को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय निवासी प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. संत प्रसाद को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती के अवसर पर श्रीनगर के रॉयल बटूल होटल में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए चिकित्सकों ने भा