NH 133 पर शुक्रवार को हरियारी के सिरमा टोला में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र के चुआपानी निवासी मनोज पंडित के रूप में हुई है।दूसरा घायल युवक हरियारी गांव का किशुन टुडू है जिसका इलाज सदर अस्पताल गोड्डा में चल रहा है।