देवघर: स्थानीय के के एन स्टेडियम में देवघर में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नए कार्यालय का हुआ उद्घाटन
स्थानीय के के एन स्टेडियम में देवघर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के नए कार्यालय का उद्घाटन रविवार शाम 4:00 बजे किया गया। खास बात यह रही कि कार्यालय का उद्घाटन स्टेडियम की वर्षों से देख रेख कर रहे खान बाबा और सुबल के हाथों कराया गया। डीडीसीए की पहल की खेल प्रेमियों ने सराहना की क्योंकि यह खेल और खिलाड़ियों की प्रति समर्पित लोगों के सम्मान का संदेश देती हैं।