सलोन: गद्दीपुर कस्बे के पास डंफर ने अधेड़ को मारी टक्कर, अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन
16:4:2026 को 11:30 सुबह सलोन कोतवाली क्षेत्र के गद्दीपुर कस्बे के पास डंफर ने अधेड़ मोहम्मद अयाज जोकि सब्जी लेकर आ रहे थे। तभी डंफर ने पीछे से अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी । अधेड़ की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही डंफर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा शव को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस द्वारा परिजनों को समझने का प्रयास किया जा रहा।