वाणावर थाने में तैनात एक दरोगा को गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने हमला कर हथियार छीन लिया ,साथ ही दरोगा के साथ मारपीट भी किया ।घटना उस समय हुई जब दरोगा जहानाबाद की ओर से थाने पर बाइक से लौट रहे थे।इसी दौरान घात लगाये अपराधियों ने वाणावर पहाड़ी इलाके में घटना का अंजाम दिया।उक्त जानकारी एसपी ने शुक्रवार की देर शाम 7 बजे दिया।