भोरे: भोरे मीरगंज मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल से गिरे बाइक सवार, महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल
भोरे मीरगंज मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन पुल में बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। इस घटना में एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिले जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।