कटंगी: कटंगी में चला ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान, महिलाओं को किया जागरूक
बढ़ते साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आम लोगों को डिजिटल फ्रॉड से बचाने के उद्देश्य से कटंगी में गुरुवार को ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर सुरक्षा अभियान चलाया गया। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत स्थानीय बाजार क्षेत्र में महिलाओं, बुजुर्गों और व्यापारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।