श्योपुर। जिले के कराहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रीछी में एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की रात्रि 7 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज गुरूवार को शाम 06 बजे दी है।