बांधवगढ़: उमरिया में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल, रात 1 बजे से 4 घंटे गुल रही बिजली
उमरिया शहर में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रविवार देर रात से सोमवार तड़के तक करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।उमरिया में 29 जून की रात करीब 1 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद रही।