जमुआ: जमुआ-खोरीमहुआ मार्ग पर पांडेयडीह मोड़ के पास स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई
Jamua, Giridih | Apr 21, 2026 जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर हिरोडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 3 बजे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी लोग रांची से देवघर एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।