बकानी: बकानी कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की जयंती पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
बकानी कस्बे के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आज मंगलवार को राजीव गांधी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत चतुर्वेदी ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया । इस दौरान बैठक में ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश कुशवाह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।