बकानी: बकानी कस्बे के पीपली चौराहे से भारी तादाद में महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा
बकानी कस्बे के पीपली चौराहे से आज मंगलवार को भारी तादाद में महिलाओं ने कावड़ यात्रा निकाली । कावड़ यात्रा कस्बे के पीपली चौराहे से प्रारंभ हुई जो की 5 किलोमीटर पैदल चलकर क्षेत्र के नानोर गाँव में स्थित बैकुंठ धाम सन्यास आश्रम में स्थित शिवालय पर पहुंची, जहां पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया । इस दौरान दीप्ति शर्मा विष्णु प्रिया शर्मा आदि महिलाएं मौजूद रही ।