बकानी: बकानी क्षेत्र के लोधा समाज ने रानी अवंती बाई की जयंती पर निकाली भव्य वाहन यात्रा, विधायक सुरेश गुर्जर ने किया स्वागत
बकानी क्षेत्र के लोधा समाज ने रानी अवंती बाई की जयंती पर आज शुक्रवार को रटलाई कस्बे के कुंडीखेड़ा बालाजी धाम से भव्य वाहन यात्रा निकाली।वाहन यात्रा का बकानी कस्बे के जगपुरा चौराहे पर विधायक सुरेश गुर्जर के अगुवाई में ब्लॉक अध्यक्ष भारत चतुर्वेदी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान वाहन रैली में अखिल भारतीय लोधा महासभा के लोग मौजूद रहे ।