सिवानी: सिवानी के विधवान के खेतों में बिजली के बड़े टावर लगने के खिलाफ किसानों ने की पंचायत
Siwani, Bhiwani | Apr 12, 2024 बिजली विभाग की ओर से बिधवान के खेतों में 33 केवी लाइन के लिए बड़े बिजली के टावर लगाए जाने के खिलाफ गांव के किसानों ने मंदिर प्रांगण में पंचायत की, जिसकी अध्यक्षता करते हुए किसान नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि अगर किसानों को टावर लगाने की एवज में मुआवजा नहीं दिया गया तो किसान बिजली के टावर नहीं लगाने देंगे। किसानों की पंचायत में गांव के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।