गोगरी: आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त, गोगरी में प्रदेश अध्यक्ष शशि यादव ने की बैठक
आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में दोपहर करीब 12 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आशा संघ की प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी शशि यादव ने की। बैठक में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए शशि यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार आशा