सदर: प्रयागराज में हीटवेव से बेहाल जनजीवन, जमीन-आसमान उगल रहे आग, बीच में तप रहा इंसान
Sadar, Allahabad | Jun 5, 2026
भीषण गर्मी से प्रयागराज में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से हालात बिगड़ गए हैं। जमीन और आसमान से बरस रही आग के बीच इंसान तप रहा है।लू और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। राहगीरों का बुरा हाल है। हालात को देखते हुए नगर निगम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।