रामानुजगंज: महावीरगंज को मिली दोहरी सौगात, पशुपालकों की आय में होगी वृद्धि
रामानुजगंज रविवार कृषि एवं पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम महावीरगंज में दुग्ध शीतलक केंद्र एवं नवीन पशु औषधालय का शुभारंभ किया। इस पहल से क्षेत्र के पशुपालकों को दूध संग्रहण, विपणन और पशु उपचार की बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।