मोहनलालगंज: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जैविक खेती और मत्स्य पालन की पहल
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो ने ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ कार्यक्रम के तहत मोहनलालगंज ब्लॉक के केसरीखेड़ा और देवती गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य सुधार और वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन की जानकारी दी गई।