कांग्रेस के पदाधिकारी और नगर पालिका के कांग्रेस के पार्षद शुक्रवार को 3बजे एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। एसडीएम ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए। लंबे समय बाद तहसीलदार ज्ञापन लेने बाहर आई ।कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षदों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की और बिना ज्ञापन दिए कांग्रेस के पदाधिकारी और पार्षद वापस लौट गए।