गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को निशुल्क वाक् भाषा उपचार मिला है। 14 दिसंबर को सीएमएचओ ने बताया, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अप्रैल 2025 से 14 दिसंबर 2025 तक 4710 हितग्राहीओ को लाभ मिला। 429 हितग्राहीओ में जांच में सुनने में कमी पाई गई। 85 हितग्राहीओ को निशुल्क स्पीच थेरेपी दी गई।