घाघरा: रामनवमी पर गुटवा गांव में 12 घंटे के अखंड हरी कीर्तन का समापन
Ghaghra, Gumla | Mar 27, 2026 गुटवा गांव में रामनवमी पर्व के अवसर पर 12 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह धार्मिक कार्यक्रम गुरुवार शाम विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ और शुक्रवार प्रातःसाढ़े 7 बजे तक लगातार चलता रहा। कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान राम के भजन-कीर्तन में लीन रहे।