संग्रामपुर: संग्रामपुर के मालचक महादलित टोला में भीषण आग, चार घर जलकर राख
संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ोनिया पंचायत अंतर्गत मालचक महादलित टोला (वार्ड संख्या 2) में बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे खाना बनाने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और छोटू मांझी, प्रदीप मांझी, जूनी मांझी व विजय मांझी के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते चारों घरों में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य आवश्यक