गड़हनी: गड़हनी में चल रहे तीन दिवसीय राधा कृष्ण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ का हुआ समापन
गड़हनी महाजन के बुढ़वा महावीर मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय प्रतिष्ठातमक यज्ञ का समापन हो गया। अंतिम दिन हवन पूजन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे काफी भीड़ रही और भक्त प्रसाद भी ग्रहण किये। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रसाद ग्रहण कर मंदिर में माथा टेका और क्षेत्र के समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना किया।