एत्मादपुर: गांव कुरगवां में पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर दी जान
Etmadpur, Agra | Oct 21, 2025 आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के कुरगवां गांव में पति से विवाद और शराबखोरी से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।