SSB वाहिनी मुख्यालय, भिनगा के पवित्र सरोवर घाट पर छठ महोत्सव श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया, जहाँ वाहिनी के अधिकारी, कार्मिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। वाहिनी की महिला सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान से डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में ‘छठी मइया’ के भजन और आरती से भक्तिमय माहौल बन गया।