गरौठा: मढ़ा गांव में कोबरा का डर खत्म, वन विभाग ने युवक को डसने वाला सांप सुरक्षित जंगल में छोड़ा
झांसी के मढ़ा गांव में 22 वर्षीय प्रदीप को डसने वाला कोबरा सांप शुक्रवार को फिर देखा गया। सूचना पर सर्प मित्र मयंक ठाकुर और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और सांप को सुरक्षित पकड़कर गरौठा के जंगल में छोड़ दिया। प्रदीप अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वन विभाग ने लोगों से कहा कि सांप दिखने पर घबराएँ नहीं और तुरंत सूचना दें।